फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathtas News: पंप पर डीजल डालने से किया मना, तमंचे से की फायरिंग, मुकदमा दर्ज कर तीन को भेजा जेल

Sat, 04 Feb 2023 08:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रक चालक आगरा-अलीगढ रोड स्थित रामवती फीलिंग स्टेशन पर डीजल भरवाने गया, यहां डीजल डालने के लिए मना करने पर ट्रक चालक-परिचालक व उनके एक साथी ने पंप कर्मचारियों से मारपीट कर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक चालक-परिचालक व उनके एक साथी ने पंप कर्मियों के साथ मारपीट कर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर की तहरीर पर तीनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक ट्रक चालक अलीगढ़ से सरिया भरकर लाया था। सासनी की एक फैक्टरी में सरिया उतारने के बाद ट्रक चालक आगरा-अलीगढ रोड स्थित रामवती फीलिंग स्टेशन पर  डीजल भरवाने आया। यहां पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने डीजल डालने के लिए मना कर दिया। इसे लेकर ट्रक चालक-परिचालक व उनके एक साथी ने पंप कर्मचारियों से मारपीट कर दी और तमंचा निकला कर दो राउंड फायरिंग कर दी। 

कर्मचारियों ने फायरिंग की सूचना मैनेजर को दी। पेट्रोल पंप मैनेजर की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने चालक-परिचालक व उनके साथी को पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। आरोपियों में गौरव निवासी सठिया, अजय कुमार व सचिन निवासी सूरजपुर थाना गोधा अलीगढ़ बताया हैं। उनके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें