फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: मोबाइल पर आया तेज आवाज के साथ अलर्ट, हैरत में पड़े लोग, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी

Thu, 28 May 2026 09:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राहुल शर्मा बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तभी अचानक मोबाइल में तेज आवाज के साथ अलर्ट आया। कुछ क्षणों के लिए लगा कि कोई बड़ा खतरा हो गया है।
विज्ञापन
मोबाइल अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में 28 मई शाम अचानक मोबाइल फोन पर तेज आवाज के साथ आए मौसम अलर्ट ने जिले भर में लोगों को कुछ देर के लिए हैरत में डाल दिया। शाम करीब 07:25 बजे बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल फोन पर आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग की ओर से चेतावनी संदेश प्रसारित हुआ। 

विज्ञापन


बाद में पता चला कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा खराब मौसम को लेकर यह विशेष चेतावनी जारी की गई है। संदेश में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई। वहीं जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि मौसम विभाग ने हाथरस को रेड जोन श्रेणी में रखा है। हवा की गति 60 से 80 और 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हाथरस के अलावा अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर और आसपास के अन्य जिलों का भी अलर्ट में जिक्र किया गया।
 
शहर निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तभी अचानक मोबाइल में तेज आवाज के साथ अलर्ट आया। कुछ क्षणों के लिए लगा कि कोई बड़ा खतरा हो गया है। वहीं पूजा अग्रवाल ने कहा कि परिवार के सभी मोबाइल फोन एक साथ बजने लगे तो बच्चे भी डर गए। डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा की ओर से भी लोगों से सतर्क रहने की अपील जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें