फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहेश्वरी शिविर स्थल पर लग रहा रिसीवर शिविर, विरोध

विज्ञापन
हाथरस : मेला परिसर में बने माहेश्वरी शिविर से बैरीकेडिंग हटवाने के बाद खडे़ समाज के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी समाज के लोग अपने शिविर को सजाने की तैयारी में जुट गए हैं। मेला प्रांगण में लगने वाले माहेश्वरी समाज के शिविर स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा रिसीवर शिविर बनाने की शुरुआत बृहस्पतिवार को की गई। इसकी जानकारी माहेश्वरी समाज के लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग मेला प्रांगण पहुंचे और वहां शिविर बनाने के काम को रोक दिया। इस मामले में जनप्रतिनिधियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ।
उल्लेखनीय है कि मेला रिसीवर शिविर के सामने माहेश्वरी समाज का शिविर हर वर्ष लगता है। इस जगह पर जिला प्रशासन द्वारा मेला रिसीवर शिविर बनाने का काम बृहस्पतिवार को शुरू किया गया। शिविर के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई और वहां बल्ली पहुंचा दी गईं। इसकी सूचना माहेश्वरी समाज के लोगों को मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहेश्वरी समाज के लोग वहां पहुंच गए और इसे लेकर विरोध दर्ज कराया। इस बारे में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य को बताया। सदर विधायक व जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। समाज के लोगों का कहना है कि शिविर 50 वर्षों से लगतार इसी स्थान पर लग रहा है। इसमें बदलाव करना गलत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें