फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंतर महाविद्यालयीय महिला योग में आरडी कॉलेज अव्वल

Sun, 05 Nov 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
आरडी डिग्री कॉलेज में सम्मानित छात्राएं। स्रोत : स्वयं  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय महिला योग प्रतियोगिता में आरडी कन्या महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सरस्वती डिग्री कॉलेज की टीम ने द्वितीय और वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज अलीगढ़ की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन





अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु वार्ष्णेय ने की। प्राचार्या ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति में शामिल अभिन्न अंग है। योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान भारत ने दिलाई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमेशा सकारात्मक होता है। वह अंत तक प्रयास करता है कि मेरी अंतिम कोशिश ही विजयी बना दे। निर्णायक मंडल में मनोज यादुवेंदु, पूर्णिमा चौधरी, योगाचार्य सुमित कुमार सिंह रहे।



प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। सरस्वती डिग्री कॉलेज की छाया वर्मा व भावना ने विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाई। इस दौरान डॉ. बरखा भारद्वाज, अनामिका सिंह, डॉ. शशि, रंजना प्रकाश, डॉ. अंजू चौधरी, प्रियंका सरोज, कु. रेश्मा देवी, डॉ. अतिमा भारद्वाज, डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें