फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ओएचई का तार टूटा, 50 मिनट ठप रहा मथुरा-कासगंज रेल मार्ग

Sun, 05 Nov 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे ओवरहेड इक्पिवमेंट केबल टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। यह तार मेंडू से रति का नगला के बीच टूटा। ट्रेनें जहां की तहां रुक गईं। पूरे रेल खंड पर ट्रेनों को सुरक्षित स्टेशनों पर खड़ा किया गया। लगभग 50 मिनट तक रेल मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन





मेंडू से रति का नगला स्टेशन के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 297 के निकट अचानक ओएचई लाइन पर लगा इंसूलेटर टूट गया। इस कारण मेंडू से लेकर सिकंदराराऊ तक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसकी सूचना नियंत्रण को दी गई। इस कारण हाथरस सिटी स्टेशन पर टनकपुर एक्सप्रेस को लगभग आधा घंटा खड़ा करने के बाद मेंडू के लिए रवाना किया गया।



वहीं मुरसान में आधा घंटा खड़ा करने के बाद कासगंज पैसेंजर को हाथरस सिटी स्टेशन पर रोका गया। रति का नगला स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस को खड़ा किया गया। हाथरस रोड स्टेशन पर भागलपुर एक्सप्रेस को खड़ा किया गया। सिकंदराराऊ स्टेशन पर मथुरा पैसेंजर को खड़े रखा गया। इस दौरान हजारों रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग साढ़े सात बजे रेल मार्ग सुचारू हो सका।
विज्ञापन







मैं पैसेंजर ट्रेन से हाथरस आ रहा था। इस दौरान ट्रेन मुरसान स्टेशन पर खड़ी रही। लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन पहुंची। किसी खराबी के कारण दिक्कत हुई है। इस कारण हम लगभग आधा घंटा लेट हो गए।
-पल्लव माहेश्वरी, यात्री






मुझे कासगंज की ओर जाना था, लेकिन ट्रेन लेट हो गई है। अब मुझे कासगंज से एक ट्रेन पकड़नी थी। पता नहीं कि उसे पकड़ पाऊंगा या नहीं। चिंता के साथ यात्रा शुरू कर रहा हूं।
-कर्नल सिंह, यात्री






रति के नगला स्टेशन के निकट ओएचई लाइन के इंसूलेटर में खराबी आई थी। इस कारण कुछ देर तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा है। कई ट्रेनों को निकट के स्टेशनों पर रोका गया था।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें