फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई पॉश मशीनों से बिजली बिल जमा करें राशन डीलर

विज्ञापन
सादाबाद तहसील में विद्युत विभाग व राशन डीलरों के साथ बैठक करते एसडीएम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ई-पॉश मशीनों के जरिये राशन डीलरों को बिजली महकमे द्वारा बिजली का बिल जमा करने की सुविधा दी गई थी, लेकिन राशन डीलर बिल जमा करने में कम ही रुचि ले रहे हैं। इसे लेकर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बिजली अधिकारियों और राशन डीलरों के साथ बैठक की।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि सभी राशन डीलर प्रत्येक दिन अधिक से अधिक विद्युत बिल ई पॉश मशीन के जरिये जमा करें। इसका उन्हें कमीशन भी प्राप्त होगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और विद्युत उपभोक्ताओं को भी घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को भी कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, महकमे के उच्चाधिकारियों ने प्रत्येक अवर अभियंता को पीडीएस शॉप के माध्यम से विद्युत बिलों की वसूली कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक अवर अभियंता को प्रत्येक दिन कम से कम पांच विद्युत बिल राशन डीलरों के जरिये जमा कराने होंगे। बैठक में एक्सईएन विद्युत मनोज जैन, एसडीओ दुर्गेश गौतम, सुमित कुमार व आपूर्ति विभाग से भी अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें