गोविंद भगवान रथ यात्रा समिति की बैठक में शामिल युवा पदाधिकारी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गोविंद भगवान रथयात्रा समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोविंद भगवान की रथ यात्रा न निकालने का निर्णय लिया गया।
संयोजक दिनेश उर्फ डैनी वार्ष्णेेय ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर गोविंद भगवान का सुबह दुग्धाभिषेक कर महाआरती की जाएगी। उसके बाद गोशाला में गायों के भोजन के लिए एक गो ग्रास सेवा वाहन का संचालन किया जाएगा। यह नगर के सभी गली मोहल्लों में जाएगा और वहां से गायों के लिए भोजन एकत्रित करेगा और प्रतिदिन गोशाला में भोजन को पहुंचाएगा।
इसी दिन 11 पौधे लगाए जाएंगे और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिए जाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर सुरेशचंद्र वार्ष्णेय, लांगुरिया गर्ग, रामबाबू वार्ष्णेय, संजीव विरला, सारांश गर्ग, लकी गुप्ता, संदीप मोहन वार्ष्णेय, वरूण विरला, आशीष गुप्ता, प्रशांत मोहन वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, सजल बंसल, तरुण गुप्ता आदि थे।