फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: विवाहिता को बेहोश कर ले गया खेत में, वहां किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 09:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपी ने विवाहिता को रास्ते में पकड़ लिया। महिला को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में महिला को आरोपी खेत में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने वीडियो भी बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाई - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन क्षेत्र एक गांव में बेहोश कर विवाहिता से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवाहिता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र एक गांव निवासी 34 वर्षीय विवाहिता का पति एक ईट भट्टे पर काम करता है। बीते सप्ताह दोपहर को महिला कहीं बाहर से वापस अपने घर आ रही थी। आरोप है कि तभी एक व्यक्ति ने विवाहिता को दबोच लिया और कुछ सुंघाकर खेत में ले गया। जहां उसने उसके साथ में दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। सोमवार को पीड़िता अपने पति के साथ कोतवाली हाथरस जंक्शन पर पहुंचीं। जहां उसने पुलिस को पूरी घटना के बारे में तहरीर देते हुए अवगत कराया। 


पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।-डॉ. आनंद कुमार, सीओ, सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें