फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ के सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की एक युवती ने आरपीएफ के एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब शादी से सिपाही ने इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरपीएफ के सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर से सटे एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि आरपीएफ में तैनात वसीम पुत्र नसीम निवासी काकड़ सराय (अमरोहा) ने उससे नजदीकी बनाई और फिर उससे शादी करने की कहने लगा। इस बीच उसने अपनी बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध भी बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को वह अपने पास बुलाता रहा, लेकिन जब भी युवती शादी करने की बात कहती तो वह कह देता कि अभी क्या जल्दी है। ज्यादा कहने पर अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज लिया है और अब उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें