फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 200 साल से होता आया था आयोजन, रुपये के अभाव में इस बार नहीं होगी रामलीला

Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुराने समय में कस्बा को महामारी से बचाने के लिए विद्वानों के कहने पर रामलीला का आयोजन शुरू किया गया था। 200 साल पुरानी रामलीला इस बार भी रुपये के अभाव में नहीं होगी। कोरोना के कारण बीते दो साल से रामलीला का अयोजन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चैत्र नवरात्र में होने वाली 200 साल पुरानी रामलीला इस बार भी रुपये के अभाव में नहीं होगी। कोरोना के कारण बीते दो साल से रामलीला का अयोजन नहीं किया गया था। इसके बाद यह स्थाई तौर पर बंद हो गई है।

विज्ञापन


पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय उर्फ देवा लाला ने बताया कि रामलीला आयोजन के लिए रुपये का इंतजाम नहीं हो पाया। वह जब गांव में चंदा लेने के लिए जाते हैं, तो कुछ लोग चंदा देने से भी कतराते हैं।

रामलीला देखने के लिए कम लोग ही आते हैं। हालांकि रामलीला नहीं होने पर कुछ लोग निराश भी हैं। लोगों ने बताया है कि पुराने समय में कस्बा को महामारी से बचाने के लिए विद्वानों के कहने पर रामलीला का आयोजन शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें