फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन बाद लौटे रामेश्वर का जोशीला स्वागत

Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामेश्वर उपाध्याय का स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सादाबाद के सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के बेटे रजत अग्रवाल पर हुए हमले के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद पहली बार यहां आए पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय का उनके समर्थकों ने जोशीला स्वागत किया। जिले की सीमा पर सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ समर्थकों ने उनकी अगवानी की और यहां से उन्हें उनके आगरा रोड स्थित घर तक ले जाया गया। यहां भी उनके अलावा पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के स्वागत के लिए काफी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन


आवास पर तीनों भाइयों का उत्साहित समर्थकों की भीड़ ने 51 किलो की फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि रामेश्वर समेत पांच लोगों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय ने पिछले दिनों गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद छह मई को पुलिस और पीएसी ने उनके आगरा रोड स्थित घर पर दबिश दी थी। इस मामले में उन्हें हाल ही में हाईकोर्ट से राहत मिली है।
बुधवार को 14 दिन बार रामेश्वर उपाध्याय के हाथरस लौटने पर उनके समर्थकों ने उनके हाथरस जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही कंचना फाटक से उनका स्वागत करना शुरू कर दिया था। इस दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। शहर में आने पर किशनलाल शर्मा, अनुरोध शर्मा, ललित शर्मा, बब्बू पंडित, बौहरे विशाल शर्मा, लालजी सारस्वत, पीके चौहान, दीपक शर्मा, आरके सिंह, राकेश शर्मा, सुंदरलाल मित्तल, बौबी प्रधान, अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रमोद दलहवी, आनंद गुप्ता, छोटेलाल पाठक आदि ने स्वागत किया। बामौली हाउस पहुंचने पर उन्होंने पिता रामचरन उपाध्याय, बडे़ भाई रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जिन्होंने रामेश्वर उपाध्याय के समर्थन में नारे लगाए। 
विज्ञापन


सम्मान का हमेशा ऋणी रहूंगा: रामेश्वर
जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय का कहना है कि वह जिले के वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता, समर्थकों और सभी शुभचिंतकों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हैं। इस भीषण गर्मी में मुझे आशीर्वाद देने और हौसला बढ़ाने के लिए सैकड़ों वाहनों से हजारों की संख्या में पहुंचकर जिले की सीमा कंचना फाटक से लेकर बमौली हाउस आगरा रोड आवास तक जगह-जगह बड़े गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। आप सभी बिना किसी सूचना के हजारों की तादाद में पहुंचकर मेरा हौसला बढ़ाया है। 

आगरा रोड पर रही सतर्कता
रामेश्वर के स्वागत पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। चूंकि रामेश्वर और उनके प्रतिद्वंदी सपा विधायक का आवास आगरा रोड पर आमने-सामने है। लिहाजा पुलिस-प्रशासन ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, ताकि उत्साह में कोई हिंसक घटना नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें