फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर भड़के रमनपुर के बाशिंदे, प्रदर्शन

Thu, 28 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मोहल्ला रमनपुर में गंदगी और टूटी सड़क के चलते स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने गंदगी के बीच ही खड़े होकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि रमनपुर, नई बस्ती, गंगाराम कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में भीषण गंदगी का साम्राज्य है।पूरी कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा नहीं उठाया जाता। नालियां सिल्ट से भरी पड़ी हैं। सफाई कर्मचारी भी क्षेत्र में सफाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का आरोप था कि गंदगी की समस्या को लेकर कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया है। यदि ऐसा ही रहा तो स्थानीय लोग पालिका का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामबेटी, सावित्री, कस्तूरी देवी, राजश्री, इंद्रा कुमारी, मालती देवी, मुन्नी देवी,, ममता, बॉबी, शिवम, प्रमोद, प्रिंस, बंटी, पूजा, पूनम, कमल, बबलू, योगेश, विवेक, अरुन आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने अभी तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं की है। अगर कोई समस्या है तो सफाई कर्मियों को भेजकर उसका समाधान करा दिया जाएगा।- वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें