फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2025: चांद का हुआ दीदार, आज से शुरू होंगे रमजान, इफ्तार-सहरी को जमकर हुई खरीदारी

Sun, 02 Mar 2025 01:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रमजान 2 मार्च से शुरू हैं। 1 मार्च को चांद का दीदार होते ही अकीदतमंदों में खुशी की लहर दौड़ गई। अकीदतमंदों ने रोजे रखने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर में रमजान की खरीदारी करती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान के मुकद्दस महीने की 1 मार्च को चांद के दीदार के साथ शुरुआत हो गई। अगले एक महीने तक मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखकर खुदा की इबादत करेंगे। 1 मार्च को रोजा इफ्तार और सहरी के लिए खान-पान के सामान की खरीदारी की गई।

विज्ञापन


साल भर अकीदतमंदों को मुकद्दस रमजान महीने का इंतजार रहता है। 1 मार्च को चांद का दीदार होते ही अकीदतमंदों में खुशी की लहर दौड़ गई। अकीदतमंदों ने रोजे रखने की तैयारी शुरू कर दी। 1 मार्च को लोगों ने खान-पान के सामान और फलों की खरीदारी की। लोगों ने सूत फैनी, चिप्स, पापड़, खजूर, नमकीन, बिस्किट और खाने-पीने के अन्य सामान की खरीदारी की। 

इधर, रोजा इफ्तार और सहरी के लिए शिया व सुन्नी समुदाय ने कैलेंडर भी जारी कर दिया है। ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान में रोजा रखना हर मुस्लिम का फर्ज है। जो लोग किसी कारण से रोजा नहीं रख सकते, उन्हें रोजे का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


पानी, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान के महीने में मुस्लिम बस्तियों में पानी और सफाई की व्यवस्था कराए जाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी और इरफान अहमद कुरैशी के नेतृत्व में गए गए मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने कहा कि मुस्लिम बस्तियों में रमजान के मौके पर सफाई और चूने व पानी के छिड़काव की व्यवस्था कराया जाना आवश्यक है। इस मौके पर आबाद कुरैशी, कमर अहमद कुरैशी, शाहिद कुरैशी, गुलफाम कुरैशी, बबलू कुरैशी, मुश्ताक खलीफा आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें