फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप लीला देखने उमड़ी भीड़

Fri, 23 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव के तहत पसरट्टा बाजार में शुक्रवार की रात को भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। शहर की इस प्रसिद्ध लीला को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन के लिए पूरे बाजार के दुल्हन की तरह सजाया गया। बाजार के व्यापारियों ने श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, सीता और हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। लीला देखकर भक्त भावुक हो गए।
विज्ञापन



रामलीला बाड़े में सुबह रासलीला आ रात को रामलीला का मंचन देखने के लिए लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रामलीला व रासलीला का संचालन आदर्श रामलीला मंडल के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व कृष्णकांत चतुर्वेदी रानू द्वारा हो रहा है। शुक्रवार की रात को भारद्वाज आश्रम लीला हुई। रावण का वध करने के बाद जब राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, अयोध्या में पहुंचे तो विजयी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जला कर उत्सव मनाया। राम का भरत से मिलाप होता है।

अयोध्या में भरत मिलाप देख कर सभी की आंखें नम हो गई। रामलीला की व्यवस्था में संयोजक वरिष्ठ पत्रकार लालता प्रसाद जैन, रामबहादुर यादव भोला पहलवान, अध्यक्ष उद्योगपति श्रीकृष्ण खेतान, प्रबंधक पवन गौतम, मंत्री कैलाश चंद्र अग्रवाल, प्रमुख व्यवस्थापक उमाशंकर जैन, सह संयोजक सतीश चंद्र टालीवाल, कोषाध्यक्ष बलराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीत जैन नेमसन, नगेंद्र पाठक, सत्यनारायण गर्ग, दिनेश चंद्र सिकतरा वाले, संजीव पंडित, सुधीर जैन, कमलेश जैन लाल वाला, डॉ. राधेश्याम गुप्ता चीफ, कैलाश चंद्र जैन,  विनोद अग्रवाल एड., ललित सर्राफ, अतुल आंधीवाल एडवोकेट, विष्णु पचौरी, प्रदीप गोयल, अमित यादव, पवन जैन, राहुल जैन, पुलकित जैन, मोनू कुरैशी आदि का सहयोग सराहनीय रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें