फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निकाली रैली

Mon, 21 Dec 2015 10:31 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जनपद के राज्य कर्मचारियों ने मोटर साइकिल रैली निकालकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।
विज्ञापन

रैली मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर कर्मचारी नेताओं के संबोधन के बाद संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व परिषद के जिलाध्यक्ष केके गौतम एवं जिला मंत्री सुनहरीलाल गौतम ने किया। दोपहर 12 बजे रैली नगर पालिका परिसर से शुरू हुई, जो प्रमुख बाजारों से होते हुए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंची। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का नेतृत्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बद्रीलाल चौहान, सूरजपाल, हंसमुख, बौबी चौहान ने किया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के कर्मचारियों का नेतृत्व मंडलीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र शर्मा व जिला मंत्री श्रीनिवास पचौरी ने किया। इसके अलावा कर्मचारी नेता आरके पाठक, संजीव रावत, विश्व मित्र, मुकेश पचौरी, अनिल समाधिया, भीम सिंह, रामाबाबू शर्मा, बैजू खा, सुरेश पचौरी, टीकाराम पाल, रवींद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें