फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रक्षाबंधन पर सुबह से शाम तक बंधेगी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस रक्षाबंधन पर सुबह से शाम तक बंधेगी राखी
विज्ञापन

14 अगस्त की दोपहर लगेगी पूर्णिमा, 15 अगस्त को शाम चार बजकर 23 मिनट तक रहेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रक्षाबंधन पर्व 15 अगस्त को सुबह से शाम तक मनाया जा सकेगा। विद्वानों की मानें तो शाम चार बजकर 23 मिनट पूर्णिमा रहेगी, जो राखी बांधने के लिए सबसे उत्तम समय है। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इस बार भद्रा भी नहीं होने से बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरा दिन मिलेगा।
आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को 14 अगस्त को दोपहर दो बजकर 46 मिनट से श्रावण पूर्णिमा शुरू होगी, जो कि 15 अगस्त शाम चार बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 15 अगस्त को उदया तिथि में पूर्णिमा का मान मिलने से उसी दिन रक्षाबंधन मनाना श्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भद्रा नहीं रहेगी, क्योंकि भद्रा 14 अगस्त को दोपहर दो बजकर 46 मिनट से 15 अगस्त की सुबह तीन बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इस बार रात्रि में नौ बजकर 13 मिनट से पंचक मान शुरू हो जाएगा। इस समय में राखी बंधवाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें