फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राखियों की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार, बाजार में बहनों की बढ़ी चहल-पहल

विज्ञापन
शहर की एक बाजार स्थित दुकान पर राखी पसंद करती युवती। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सावन माह शुरू होते ही रक्षाबंधन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं। दूसरे शहरों और विदेश में रहने वाले भाइयों को समय से राखी भेजने के लिए भी अभी से खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन



घंटाघर, सासनी गेट, कमला बाजार और आगरा रोड सहित प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगी राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इस बार बच्चों के लिए कार्टून, एलईडी और म्यूजिकल राखियों के साथ युवाओं के लिए सिल्वर फिनिश, रुद्राक्ष, स्टोन और डिजाइनर राखियों की अच्छी मांग है। पारंपरिक मौली और धार्मिक प्रतीकों वाली राखियां भी पसंद की जा रही हैं।

व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष राखियों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सामान्य राखियां 10 से 30 रुपये, डिजाइनर राखियां 50 से 300 रुपये और प्रीमियम गिफ्ट पैक 500 रुपये या उससे अधिक कीमत पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और आगरा से नई डिजाइनों की राखियां बाजार में पहुंच रही हैं। दुकानदार विषव वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार बाजार में राखियों की बेहतर रेंज आई है और बिक्री भी अच्छी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें