डीआरबी के मैदान में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : Samvad
हाथरस। डीआरबी के मैदान पर आरजीएस सीजन-6 के तहत लीग मैच खेला गया। पहला मुकाबला आईसीसी-11 व टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर आईसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आईसीसी की टीम 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें बंसी बासनी ने 28 और जाहिद ने 26 रनों का योगदान दिया। टाइगर क्रिकेट क्लब की तरफ से नितेश रावत ने तीन विकेट लिए। टाइगर क्रिकेट क्लब महज 78 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें रेहान खान ने 6 विकेट लेकर मॉन ऑफ द मैच जीता।
इसी क्रम में आरसीएस सीजन-2 टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमी फाइनल खेला गया। यह मुकाबला लक्ष्य क्रिकेट अकादमी व राजपूत राइडर के बीच खेला गया। क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 10 ओवरों में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने 6 विकेट खोकर 130 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक अंकित ने 41 और दिव्यांग भाटिया ने 25 रन बनाए। राजपूत राइडर की तरफ से मुकेश ठाकुर ने दो विकेट व प्रशांत सिसोदिया ने 2 विकेट प्राप्त किए। राजपूत राइडर की शुरुआत काफी अच्छी रही। रंजीत ने 18 गेंद में 43 रन की धुआंधार पाली खेली। उन्होंने 5 छक्के और 4 शानदार चौके मारे। सौरभ ने 22 गेंदों में 48 रन मारे, इसमें तीन शानदार छक्के और पांच शानदार चौके मारे। रोमांचक मुकाबले में लास्ट ओवर में जीत के लिए राजपूत राइडर को 21 रन चाहिए थे। आखरी ओवर में सौरव ने 21 रन बना दिए और एक गेंद पहले ही अपनी टीम को मैच जिता कर फाइनल में प्रवेश करा दिया। रंजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान राहुल तिवारी, गोपाल पूनिया, शेखर कश्यप, सौरभ चंद्र, विकास शर्मा, मनोज सागर, हिमांशु राठौर ,आदि मौजूद रहे।