फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईसी वेबसाइट पर आज भी राजेश दिवाकर हैं सांसद

Thu, 13 Jun 2019 12:03 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
एनआईसी की वेबसाइट पर सांसद के रूप में अंकित राजेश दिवाकर का नाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ाथरस। हाथरस एनआईसी की वेबसाइट पर आज भी हाथरस संसदीय सीट से निवर्तमान सांसद राजेश कुमार दिवाकर को सांसद दर्शा रखा है, जबकि 23 मई को मतगणना के बाद यहां जिला प्रशासन ने स्वयं भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर को विजयी प्रत्याशी घोषित करते हुए सांसद घोषित किया था। ऐसे में वेबसाइट को अपडेट करने में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही साफ झलक रही है।
विज्ञापन


  शासन के निर्देश पर प्रत्येक जिले की राजनीतिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक आदि की स्थिति की जानकारी के लिए एनआईसी द्वारा जिला बार वेबसाइट बनाई गई है। इसके माध्यम से आमजन प्रत्येक जिले की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर सकते हैं। यहां हाथरस जिले में भी हाथरस एनआईसी की अधिकारिक वेबसाइट बनी हुई है। हालांकि इस पर अपडेट को लेकर समय-समय पर तमाम सवाल खड़े होते रहते हैं।

हैरानी की बात यह है कि अभी भी हाथरस एनआईसी की वेबसाइट पर सांसद राजेश कुमार दिवाकर का नाम चल रहा है, जबकि  23 मई को मतगणना होने के बाद जिला प्रशासन ने खुद भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर को विजयी प्रत्याशी घोषित कर सांसद घोषित किया था। यहां तक कि खुद जिलाधिकारी ने रिटॉर्निंग ऑफिसर के रूप में राजवीर दिलेर को प्रमाण पत्र दिया था। इसके बावजूद एनआईसी के जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक वेबसाइट पर सांसद का नाम तक नहीं बदला है। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें