फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: आज से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं व वाइवा, चतुर्थ-षष्ठम सेमेस्टर परीक्षार्थी तैयारियों में जुटे

Fri, 22 May 2026 12:24 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्राओं को अपनी तैयार प्रैक्टिकल फाइल एवं प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एवं मौखिक परीक्षा (वाइवा) हाथरस शहर के विभिन्न महाविद्यालयों में 22 मई से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और महाविद्यालयों ने भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।

विज्ञापन


इस क्रम में स्थानीय श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में बी.कॉम चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की संस्थागत छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं वाइवा का कार्यक्रम घोषित किया गया है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव के अनुसार दोनों सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 मई को सुबह साढ़े नौ बजे से महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएंगी। 

चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्राओं को अपनी तैयार प्रैक्टिकल फाइल एवं प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए प्रोजेक्ट फाइल एवं वाइवा का आयोजन किया जाएगा। सभी छात्राओं को अपनी तैयार प्रोजेक्ट फाइल तथा एडमिट कार्ड परीक्षा के समय प्रस्तुत करना होगा। 
विज्ञापन


प्राचार्य सुषमा यादव ने छात्राओं से निर्धारित समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें