विद्यार्थियों द्वारा भरे गए विषयों के आधार पर महाविद्यालय आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे, ताकि किसी भी परीक्षार्थी की एक ही समय पर दो विषयों की परीक्षा न पड़े। परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले सभी आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत द्वितीय, चतुर्थ एवं छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से प्रस्तावित की गई हैं। महाविद्यालयों से इस अनंतिम कार्यक्रम पर आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों द्वारा भरे गए विषयों के आधार पर महाविद्यालय आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे, ताकि किसी भी परीक्षार्थी की एक ही समय पर दो विषयों की परीक्षा न पड़े। परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले सभी आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, जिससे परीक्षा व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।
सभी महाविद्यालयों की ओर से अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा दी गई हैं। माना जा रहा है कि कुछ दिन में परीक्षा कार्यक्रम अंतिम रूप से जारी कर दिया जाएगा। पीसी बागला कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि अनंतिम कार्यक्रम पर ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं।