फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिस्ट की त्रुटियां बढ़ाएंगी मतदाताओं की परेशानी

Fri, 10 Feb 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा। ऐसे बहुत से मतदाता मतदान से वंचित रह जाएंगे। मतदाताओं के साथ ऐसा वोटर लिस्ट में नाम गायब होने के चलते होगा। काफी मतदाताओं के पास मतदान पर्ची ही अभी तक नहीं पहुंची हैं। मतदाताओं के पास वोटर कार्ड तो  है, लेकिन नाम गायब होने से वह परेशान हैं। 
विज्ञापन


बहुत से मतदाता का स्थायी पता गलत हो गया हैं, तो किसी के पिता का नाम गलत हो गया है। शहर के मोहनगंज में भी ऐसा ही हुआ है। विनोद कुमार, रजनी देवी का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया हैं। बीएलओ भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

रजत अग्रवाल ने कहा कि वह हर बार वोट डालता है, लेकिन इस बार उसका भी नाम सूची से गायब है। अब वह कैसे मतदान करेगा। शहर में काफी युवाओं ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए फॉर्म भरे थे, लेकिन अधिकांश युवाओं का नाम नहीं बढ़ पाया हैं। जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए हैं और फॉर्म भरने के बाद भी नाम नहीं बढ़े हैं। वह इस बार मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। 
विज्ञापन


वोटर लिस्ट में जहां से भी गड़बड़ियों की शिकायतें आई थीं, वहां टीम भेजकर इनकी जांच कराई गई। जो भी गड़बड़ी मिली हैं, उन्हें दूर करा दिया गया है। ज्यादातर जगह वोटर लिस्ट एकदम सही हैं।
विज्ञापन

- अली हसन कर्नी, अपर जिलाधिकारी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें