फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर डाले चिंता के बल

Fri, 15 Feb 2019 12:29 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
ओलावृष्टि के बाद जमीन पर गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। मौसम के बदले मिजाज से भले ही ठंड बढ़ गई हो, लेकिन इसने किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। हल्की बारिश के साथ जिले में ओलावृष्टि भी हुई। इसे देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं।  
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े दस बजे अचानक से मौसम ने करवट ली और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ पहले तो बारिश हुई और थोड़ी ही देर बार ओले भी पड़ने लगे। इन्हें देख आलू की फसल वाले किसानों के पसीने छूट गए।

हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान नहीं है। आलू की फसल को छोड़कर अगर बात की जाए तो अन्य फसलों में तो इससे फायदा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें