फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 24 साल बाद 90 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त, तुड़वाया अवैध निर्माण

Tue, 08 Aug 2023 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खरग के निकट रेलवे के एक पूर्व कर्मी की पत्नी ने लगभग 90 बीघा जमीन पर कब्जा किया हुआ था। रेलवे ने जमीन को कब्जा मुक्त न करा पाने पर वर्ष 1999 में न्यायालय की शरण ली थी।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन में आरपीएफ द्वारा लिया जा रहा रेलवे की जमीन पर कब्जा - फोटो : रेलवे विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लगभग 90 बीघा जमीन को दो दशक से अधिक समय बाद मुक्त करा लिया है। सोमवार दोपहर दल बल के साथ रेलवे अधिकारी, आरपीएफ व सिविल पुलिस ने अवैध निर्माण को तुड़वाते हुए कब्जा लिया।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खरग के निकट रेलवे के एक पूर्व कर्मी की पत्नी ने लगभग 90 बीघा जमीन पर कब्जा किया हुआ था। रेलवे ने जमीन को कब्जा मुक्त न करा पाने पर वर्ष 1999 में न्यायालय की शरण ली थी।

मामले में निर्णय होने के बाद सोमवार को आईओडब्ल्यू हाथरस जंक्शन नंदकिशोर के नेतृत्व में आरपीएफ प्रभारी कृष्णकुमार, हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी गिरीश गौतम व जीआरपी की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बनाए गए एक अवैध निर्माण को जेसीबी से गिराया गया। टीम ने पूरी जमीन पर अपना कब्जा किया है। इसे प्रयागराज मंडल में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें