तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज निर्माण का कार्य।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के तालाब चौराहा पर रेलवे क्रासिंग रेलवे निर्माण इकाई ने अब तक 85 प्रतिशत काम को पूरा कर दिया है। मार्च के पहले सप्ताह तक रेलवे के अधिकारी काम को पूरा करने की बात कह रहे हैं। वहीं अर्च लगाने का काम पूरा हो गया। चार क्रास गार्डर जल्द लगाए जाएंगे। उसके बाद सेतु निगम का काम रह जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर वासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम ने आगरा व अलीगढ़ साइट पर काम को काफी पूरा कर दिया है। रेलवे की परिधि में निर्माण के काम अधर में लटका हुआ है। अब रेलवे द्वारा मार्च के पहले सप्ताह में क्रासिंग पर अपना काम पूरा करने की बात कही जा रही है। अर्च का काम पूरा हो गया है। चार क्रास गार्डर भी जल्द लगाए जाएंगे। इस हिसाब से लोगों का सुगम यातायात का सपना जल्द पूरा होगा।