फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विस्फोटक की तलाश में दबिशें, 31 टन माल बरामद

Wed, 07 Oct 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बरामद पोटेशियम और सल्फर का जखीरा। स्रोत : पुलिस - फोटो : Police
विज्ञापन
फरीदाबाद में मिले विस्फोटक के बाद जिले में 24 घंटे में ताबड़तोड़ दबिशें दी गईं। पुलिस ने शहर से 33 टन विस्फोटक रसायन पकड़ है। इसमें 30 टन पोटेशियम नाइट्रेट यानी कलमी शोरा है और तीन टन गंधक है। कुल पकड़े गए माल की कीमत 83 लाख बताई जा रही है। मंगलवार देर रात तक शहर में पुलिस की देर रात हुई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस ने चार अक्तूबर को 2.5 विस्फोटक रसायन बरामद करते हुए व्यापारी पुनीत को गिरफ्तार किया था। पुनीत से जानकारी मिली कि माल की सप्लाई हाथरस से हुई थी। सोमवार को फरीदाबाद पुलिस ने कोतवाली सदर के मोहल्ला बालापट्टी में दबिश देकर मनोज अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। मनोज माचिस का काम करते हैं।
10 गुना मुनाफा होने के कारण पिछले कुछ सालों से वह कलमी शोरा व गंधक के काम में भी उतर गए। पुलिस मनोज को फरीदाबाद ले गई है। मनोज की गिरफ्तारी होते ही हाथरस पुलिस हरकत में आ गई। एसओजी व सर्विलांस टीम से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात से ही ताबड़तोड़ दबिशें दीं। पुलिस ने पहले बालापट्टी में मनोज के गोदाम से 23 टन पोटेशियम नाइट्रेट और गंधक बरामद किया। दोनों एक ही जगह रखे हुए थे, जिससे हादसे की आशंका थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जलेसर रोड पर राम वार्ष्णेय के गोदाम पर छापा मारा। यहां से दो टन पोटेशियम नाइट्रेट व गंधक बरामद किया। मनोज व राम के यहां 459 कट्टों में यह माल मिला। पुलिस की जांच में गिर्राज कॉलोनी निवासी रौनक वार्ष्णेय, लकी वार्ष्णेय व कपिल वार्ष्णेय के नाम सामने आए। पुलिस ने रौनक वार्ष्णेय के नगला भूरा स्थित गोदाम से आठ टन पोटेशियम व गंधक बरामद किया, जो 162 कट्टाें में भरा था।
78 लाख का पोटाश व पांच लाख का गंधक
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि 78 लाख रुपये का पोटाश व पांच लाख रुपये का गंधक बरामद किया है। दिवाली के मद्देनजर इस विस्फोटक रसायन का स्टॉक किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली व कोतवाली हाथरस गेट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

व्यापारियों में मची रही खलबली
मनोज अग्रवाल का नाम आने के बाद से मंगलवार को दिनभर शहर के व्यापारियों में खलबली मची रही। कार्रवाई के बाद पुराने कारोबारी अंडरग्राउंड हो गए। खास बात यह है कि फरीदाबाद में कार्रवाई की जानकारी के बाद से ही कारोबार में लिप्त लोगों ने माल ठिकाने लगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें