संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
राशन के चावल की कालाबाजारी की मुखबिर की सूचना पर प्रशासनिक अफसरों ने सोमवार की दोपहर जैतई रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। छापे के दौरान गोदाम में 110 क्विंटल चावल बरामद हुए। कुछ चावल एफसीआई मार्का बोरों मेें थे तो कुछ चावल प्लास्टिक के बोरों में भरे हुए थे। काफी चावल जमीन पर फैला हुआ रखा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा था कि यह चावल कार्डधारकों से खरीदकर लाया जा रहा है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि गोदाम को सील कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया तो चावल राशन का प्रतीत हो रहा है, लेकिन चावल राशन का था या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है। कार्रवाई में पूर्ति निरीक्षक यतीश चंद्र गुप्ता, आरआई देवीशरण शर्मा आदि थे।