फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीज की 62 दुकानों पर मारा छापा, 16 नमूने लिए

Sun, 08 Dec 2024 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले में बीज की 62 दुकानों पर छाा मारा। टीम ने 16 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभिलेख अपूर्ण होने पर चार विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डीएम ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए तहसील स्तर पर टीमें गठित की हैं। तहसील हाथरस में उप कृषि निदेशक हंसराज, तहसील सासनी में जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, तहसील सिकंदराराऊ में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विभाती चतुर्वेदी, तहसील सादाबाद में अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल प्रताप सिंह ने छापा मारा।
अभिलेख अपूर्ण होने पर गोस्वामी खाद बीज भंडार सासनी, मोनिका फर्टिलाइजर गोहाना सासनी, गुर्वी किसान सेवा केंद्र नगला पतुआ सासनी, जादौन कृषि सेवा केंद्र सादाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि डीएपी व एनपीके खाद आलू की फसल में ऊपर से नही लगाएं।
विज्ञापन

डीएपी में उपलब्ध फास्फोरस पौधे की जड़ से दूर होने के कारण पौधे इसे उपयोग में नहीं ला पाते हैं। सभी उर्वरक विक्रेता अपना स्टॉक, वितरण रजिस्टर और स्टॉक बोर्ड पूर्ण रखें। माह दिसंबर तक 29310 एमटी के लक्ष्य के सापेक्ष 36143 एमटी यूरिया की आपूर्ति हो चुकी है। 18667 एमटी का वितरण हो चुका है। 17476 एमटी यूरिया जिले के स्टॉक में अवशेष है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को पॉस मशीन से ही जोत के अनुसार उर्वरकों का वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें