फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर से रंगी, ऑयल से चमकाई हुईं सब्जियों की बिक्री पर एफडीए सख्त, सादाबाद में 12 सब्जी विक्रेताओं के यहां मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
कलर से रंगी, ऑयल से चमकाई हुईं सब्जियों की बिक्री पर एफडीए सख्त, सादाबाद में 12 सब्जी विक्रेताओं के यहां मारे छापे
विज्ञापन

सादाबाद सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं में मचा रहा हड़कंप, सब्जी विक्रेताओं को दी हिदायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सब्जी विक्रेताओं को कलर से रंगी हुई सब्जियां बेचना अब भारी पड़ सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सब्जी मंडियों में इस तरह की सब्जियों को तलाशना शुरू कर दिया है। बुधवार को विभागीय टीम ने सादाबाद की सब्जी मंडी में 12 सब्जी की दुकानों को खंगाला। हालांकि टीम को कोई रंगी हुई सब्जी बिकती हुई नहीं मिली, लेकिन सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि यदि रंग से रंगी हुईं सब्जियां बिकते हुए मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सब्जी मंडी में अचानक एफडीए की टीम को देखकर एकबारगी हड़कंप मच गया। कई सब्जी विक्रेता अपनी दुकानों को बंद करने लगे। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार चौरसिया, कन्हैयालाल वर्मा और नीरद पांडेय ने बताया कि शासन तक शिकायतें पहुंच रही हैं कि सब्जी मंडियों में खतरनाक कलर से रंगी हुई और मिनरल ऑयल से चमकाई हुईं सब्जियों को बेचा जा रहा है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। लिहाजा, इस तरह की सब्जियां न बिकें, इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने सब्जी मंडी में करीब 12 दुकानों पर सब्जियों का निरीक्षण किया, लेकिन किसी भी दुकान पर रंगी हुई सब्जियां नहीं मिलीं। सभी सब्जी विक्रेताओं को इस तरह की स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सब्जियां न बेचने की सख्त हिदायत दी गई है। आगामी दिनों में भी रंगी हुई सब्जियों को पकडने के लिए अभियान जारी रहेगा। अगर कहीं कलर से रंगी हुई सब्जी पकड़ी जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें