फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, बिना अल्ट्रासाउंड लौटे मरीज

Mon, 24 Jul 2023 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में तीन हजार से अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेडियोलॉजिस्ट की रात में इमरजेंसी में ड्यूटी थी, इसलिए वह सोमवार को अवकाश पर रहे। इससे अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौट गए।
विज्ञापन




बागला जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। यहां व्यवस्थाएं पटरी पर लौटती नजर नहीं आ रही हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की काफी कमी है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को दवा मिल सकी। इधर, रविवार की रात रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी इमरजेंसी में रही। इससे वह सोमवार को अवकाश पर रहे। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौट गए।




आंख की दिक्कत है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। अस्पताल में सोमवार को काफी भीड़ रही। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने में करीब एक घंटे का समय लगा।
- असरूद्दीन, मरीज





बेटे को नेत्र संक्रमण हो गया है। उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया हूं। अस्पताल में भीड़ अधिक थी, इसलिए नंबर आने में काफी देर लगी। बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन

- सुरेशचंंद्र, तीमारदार






अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। सोमवार को ओपीडी में तीन हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए आए। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को दवा लेने के लिए इंतजार करना पड़ा होगा। हमारी कोशिश है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें