सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र चिकित्सक के यहां क लगी नेत्र संक्रमण पीड़ितों की भ
- फोटो : samvad
क्षेत्र में नेत्र संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी में कुल 500 मरीज पहुंचे, जिनमें अकेले 100 से ज्यादा मरीज नेत्र संक्रमण से पीड़ित थे।
सोमवार को नेत्र चिकित्सा विभाग द्वारा 127 लोगों को उपचार दिया गया। इन मरीजों में आंखों से पानी आना, पलकों पर सूजन, आंखों में दर्द, खुजली, आंखों का लाल-गुलाबी होने जैसे लक्षण थे।
आई फ्लू से ग्रसित मरीजों को नेत्र जांच अधिकारी गोपाल गौतम ने सावधानी बरतने की सलाह दी। बता दे कि पिछले करीब दो सप्ताह से क्षेत्र में नेत्र संक्रमण का कहर मरीजों पर टूट रहा है। संक्रमण से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह और प्रभावी हो रहा है, इसलिए चिकित्सक आंखों को ठंडे पानी से धोने और परिवार में अन्य लोगों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।