फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धान से लदे वाहनों की लगी कतार, अलीगढ़ रोड पर जाम

Tue, 13 Oct 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
धान से लदे मैक्स लोडर में सोते किसान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में दो दिन बाद धान लेकर पहुंचने वाले किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार रात आठ बजे से ही मंडी गेट पर धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली, मैक्स लोडर और अन्य वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। रात 10 बजे तक वाहनों की लाइन दयानतपुर और तालाब ओवरब्रिज तक पहुंच गई।
विज्ञापन

मंडी में प्रवेश नहीं मिलने से किसानों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुरुआत में पुलिस ने वाहनों को सड़क के एक तरफ खड़ा कराकर यातायात सुचारू रखने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से स्थिति बिगड़ती चली गई।
रात करीब 11 बजे मंडी गेट के सामने किसानों के वाहन खड़े होने से अलीगढ़ रोड पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद पुलिस ने किसानों को समझाकर रात 12 बजे मंडी के अंदर वाहनों का प्रवेश शुरू कराया। इसके बाद जाम खुला और आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन

सड़क किनारे रात गुजार रहे किसान
मंडी में प्रवेश के इंतजार में किसान चार घंटे तक वाहनों की कतार में खड़े रहे। कई किसान अपने धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क किनारे खड़ा कर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोते नजर आए। कुछ किसान ट्रैक्टर के बोनट पर ही आराम करते दिखे। दो दिन मंडी बंद रहने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से मंडी गेट पर व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम के चलते अलीगढ़ रोड से गुजरने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें