फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ड्यूटी छोड़ लखनऊ पहुंच गए क्वारंटीन सेंटर प्रभारी, कंट्रोल रूम की पड़ताल में हुआ खुलासा

Thu, 09 Apr 2020 01:17 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ से सटे हाथरस के गांव बढ़ार के आरबी गौतम विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से प्रभारी के गैरहाजिर रहने का मामला सामने आया है। कंट्रोल रूम से रैंडम लोकेशन ट्रेस किए जाने के दौरान सेंटर प्रभारी रजनीश कुमार गैर हाजिर मिले। 

विज्ञापन


इस मामले में डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। वहीं यह भी संज्ञान में आया है कि यह अधिकारी बिना अनुमति लखनऊ स्थित अपने आवास में हैं। कोरोना को लेकर देश भर में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान जिले की सीमाओं को सील किया गया है। 

इस दौरान हाथरस जिले में बाहर से आने वाले लोगों को अलग-थलग रखने के लिए प्रत्येक गांव में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। यह क्वारंटीन सेंटर गांव के परिषदीय विद्यालयों को बनाया गया है, लेकिन इन विद्यालयों में कार्मिकों के अभाव और अन्य कारणों की वजह से क्वारंटीन सेंटर का मकसद सफल नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


यहां तक कि बिसावर स्थित क्वारंटीन सेंटर से क्वारंटीन किए गए लोग भी भाग गए। हालांकि, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की गई। इस व्यवस्था के फेल हो जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तहसील व ब्लॉक स्तर पर बडे़ क्वारंटीन सेंटर बनाए गए। 

इन सेंटरों के लिए प्रभारी भी नामित किए गए हैं और पुलिस फोर्स की तैनात की गई है। यहां तक कि इन क्वारंटीन सेंटरों में भोजन के लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था भी की गई। इन क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी किए जाने की जिम्मेदारी सेंटर प्रभारियों को नामित किया गया, ताकि क्वारंटीन में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो सके। 

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर क्वारंटीन सेंटरों के प्रभारी तो अपने तैनाती स्थल वाले क्वारंटीन सेंटरों में जा ही नहीं रहे हैं। इसका खुलासा कंट्रोल रूम के माध्यम से लोकेशन लिए जाने के दौरान सामने आया है। सादाबाद के बढ़ार में आरबी गौतम विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। 

इस क्वारंटीन सेंटर का प्रभारी महाप्रबंधक आईसीडीपी रजनीश कुमार को नामित किया गया है। कंट्रोल रूम से लोकेशन ट्रेस किए जाने पर जानकारी हुई कि रजनीश कुमार अपने निवास लखनऊ में हैं। इस मामले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने रजनीश कुमार को नोटिस जारी किया है। 

नोटिस के माध्यम से कहा गया है कि बीमारी का बहाना बनाकर सेक्टर प्रभारी ड्यूटी करने से इंकार कर देते हैं। इस कारण से काम में व्यवधान हो रहा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के बचाव संबंधी कार्य में ड्यूटी करने से इंकार किया गया है, जो घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। 

डीएम ने इस मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही तत्काल सौंपे गए दायित्वों का अनुपालन किए जाने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें