नहर की पटरी के नीचे झाड़ियों में 15 फीट लंबा अजगर निकल आया। जिससे ग्रामीण भयभीत दिखे। वन विभाग को अजगर निकलने की सूचना दी गई।
सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां से गुजरने वाली नहर की पटरी के नीचे झाड़ियों में 1 जनवरी सुबह करीब 15 फीट से अधिक लंबा अजगर निकल आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने अजगर को पकड़ कर मढ़ाका के पास नाले में छोड़ दिया। वन रक्षक राज कुमार का कहना है कि अजगर से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, बस सचेत रहें। ग्रामीण रात के समय टॉर्च लेकर चलें।