फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के दंगल में हाथरस का नाम रोशन

Wed, 21 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
जीती हुई वाईक के साथ पहलवान हर‌िकेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब में एक पहलवान ने हाथरस का नाम रोशन किया। सादाबाद तहसील के पहलवान और भारत केसरी हरिकेश ने भारत केसरी और हरियाणा के पहलवान को हराकर दिखा दिया कि हाथरस जिले के पहलवान भी किसी से कम नहीं है। 
विज्ञापन


पंजाब में लुधियाना के गांव रूपोबल में विशाल दंगल का आयोजन किया गया था। इस दंगल में यूपी से हरिकेश पहलवान ने भी सहभागिता की।

दंगल में हरिकेश की कुश्ती हरियाणा के गांव बहादुर गढ़ के पहलवान प्रवेश पहलवान से हुई। हरिकेश ने कुश्ती के बेजोड़ दांव पेंचों का इस्तेमाल करते हुए प्रवेश पहलवान को सात मिनट की कुश्ती में ही हरा दिया।
विज्ञापन


दंगल कमेटी की ओर से हरिकेश को पुरस्कार स्वरूप  एक लाख रुपये, एक बुलट बाइक प्रदान की गई।

इधर, इस जीत से सादाबाद के पहलवानों में खुशी की लहड़ दौड़ पड़ी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें