फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप खराब, एक दर्जन स्थानों पर जलभराव

Wed, 23 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विजयनगर की गलियों में भरा गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरसान गेट सीवेज पंपिंग स्टेशन के पंप खराब होने से आसपास के एक दर्जन क्षेत्रों और गली-मोहल्लों में जलभराव की समस्या बन गई है। दो दिन से जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


गलियों में गंदा पानी भरा होने से लोगों का हाल-बेहाल है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए हैं। बता दें कि पहले भी लोगों ने कई बार जलभराव की समस्या को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किए हैं। कुछ दिन पूर्व मुरसान गेट सीवेज पंपिंग स्टेशन पर खूब हंगामा भी हुआ था।

पंपिंग स्टेशन पर तैनात कर्मचारी भीड़ को देखकर भाग गए थे। बुधवार को एक बार फिर पंपिंग स्टेशन की पंप खराब हुई तो मुरसान गेट, विजयनगर, गंगाधर गली, लक्ष्मीनगर, लाला का नगला, विद्यापति नगर, पुराना मिल कंपाउंड, बांस मंडी सहित आसपास की सभी गलियों में जलनिकासी नहीं होने से जलभराव हो गया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों और वृद्धों को जलभराव से सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव से जूझ रहे लोगों का कहना था कि नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

कई साल से यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। यदि यही हाल रहा तो गुरुवार को नगर पालिका, मुरसान गेट गंदा कुआं और चेयरमैन आवास पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जाएगा। 
पंपिंग स्टेशन पर पंप खराब होने की सूचना मिली थी। उसे ठीक कराया जा रहा है। गुरुवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

- डौली माहौर, चेयरमैन हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें