फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर जलकर वापस नहीं लिया तो होगा आंदेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी पार्टी की महिला परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गौतम के नेतृत्व में अहियापुर खुर्द की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को गृहकर जलकर के विरोध में ईओ नगर पालिका को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में ज्योति गौतम ने कहा कि एक तरफ सरकार गरीबों को निशुल्क आवास, शौचालय, गैस आदि सुविधाएं दे रही है। दूसरी तरफ दिहाड़ी मजदूरी करने वाले नगर क्षेत्र की जनता से गृहकर और जलकर लगाकर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है। नगर के विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति के लिए लाइन हीं नहीं हैं। जहां जल आपूर्ति है, वहां अशुद्ध पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नगर पालिका गरीब जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया और टैक्स वापस नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अंजली कुशवाहा, अशरफी देवी, सरोज देवी, सावित्री, अंगूरी, चिरौंजी, शैलष देवी, विमला, सरुपा देवी, प्रकाश देवी, ओमवती, रामबेटी, पार्वती, हरी देवी, राजकुमार, अंगूरी देवी, नीलम, रामा, मुन्नी, गुड्डी, सीमा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें