फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: हाथरस के 76 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी, 4 दिसंबर तक मांगी आपत्ति, 43711 देंगे एग्जाम

Tue, 02 Dec 2025 03:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 43,711 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की संख्या और क्षमता को देखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए 76 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही केंद्र निर्धारण के लिए शैक्षिक संस्थानों और संबंधित पक्षों की आपत्तियां स्वीकार करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन


जिले के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों की जांच-परख के बाद यह सूची जारी की गई है। इसमें विद्यालय भवन की क्षमता, कक्ष संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति और निगरानी की सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। अब यदि किसी विद्यालय के प्रधानाचार्य या संबंधित पक्ष को केंद्र निर्धारण पर कोई आपत्ति है, तो वे चार दिसंबर तक अपनी आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सूची में अंतिम संशोधन भी किया जाएगा। सूची के अनुसार जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 43,711 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की संख्या और क्षमता को देखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा दी जाने वाली आपत्तियों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें