फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में ईओ को घेरकर सुनाई खरी-खोटी

Tue, 22 Dec 2015 11:41 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मोहल्ला श्रीनगर व नई बस्ती में कई वर्षों से बनी गंदगी व जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका का घेराव िकयाा। आक्रोशित लोगों ने ईओ मुर्दाबाद के नारे लगाए और ईओ का घेराव भी किया। लोगों की ईओ से तीखी नोक-झोंक भी हुई। लोगों ने पालिका प्रांगण में पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर  प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि श्रीनगर व नई बस्ती टावर के निकट पिछले कई सालों से गंदगी व जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे पूर्व भी कई बार पालिका में प्रदर्शन किया है। लिखित और मौखिक शिकायतें की गई हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जलभराव व गंदगी से लोग परेशान हैं। स्कूली बच्चे आए-दिन गंदे पानी में गिर जाते हैं।
रात के अंधेरे में लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। अधिशासी अधिकारी से मौके पर जाकर हाल देखने की भी कहा गया। इस दौरान आक्रोशित महिला व पुरुषों की ईओ से तीखी नोक झोंक हो गई। लोगों ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र, वीरेंद्र, शकुंतला देवी, निर्मला देवी, विमला देवी, महरबानो, सपना, साधना, राजवती, विनोद, राजकुमार, श्रीपाल सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें