फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अधिवक्ता पर प्राथमिकी के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2026 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। दी बार एसोसिएशन सादाबाद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर और उनके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके पुत्र के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को तत्काल निरस्त किए जाने और भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ बिना उचित तथ्यों के फर्जी प्राथमिकी दर्ज न किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
अध्यक्षता बार के अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव अमित कुमार उपाध्याय ने किया। मौके पर सुरेशचंद्र शर्मा, जेपी जैसवाल, प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, ओमप्रकाश ठेनुआं, मिथलेश शर्मा, जमुना प्रसाद शर्मा, राजकुमार अग्निहोत्री, शशांक पचौरी, नितिन जैसवाल, नरेश कुमार सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें