सादाबाद (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत बिसावर के माजरा नगला छत्ती में 6 माह से फुंके ट्रांसफॉर्मर को न बदले जाने से सोमवार को ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
गांव नगला छत्ती में दो ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं, जिनमें से एक 64 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बीते 6 माह से फुंका पड़ा है। इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को 6 माह से बिजली नहीं मिली है, जबकि बिजली का बिल हर माह आ रहा है। वहीं जर्जर तारों को भी नहीं बदला जा रहा। बिना बिजली के गांव में आलू व गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि नए साल से पूहले ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अतुल चौधरी, अरविंद, लक्ष्मण सिंह, दिगंबर सिंह, हेम कुमार, देवेंद्र सिंह, नीरज चौधरी, मनोज चौधरी आदि मौजूद थे।