कलेक्ट्रेट में धरने के बाद ओसी कलेक्ट्रेट प्रज्ञा यादव को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : Samvad
डीएपी की किल्लत व मूल्य वृद्धि के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने किसानों को राहत देने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुचे। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि वर्तमान में डीएपी की किल्लत है। सरकार ने डीएपी के मूल्य में वृद्धि कर दी है, जिससे किसान और बहुत परेशान हैं।
ज्ञापन में मांग की गई है कि राज्यपाल सरकार को किसानों को राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान कृष्ण गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अविनाश चंद्र पचौरी, हाजी जैनुद्दीन जैन, हरिशंकर वर्मा, कपिल नरूला, मोबीन खान, संतोष शर्मा, चंदू चौधरी, ऋषि कुमार कौशिक, बृजमोहन शर्मा आदि आदि मौजूद रहे।