फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मैदान पर अतिक्रमण के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल में बने क्रिकेट के मैदान पर अतिक्रमण से खिलाड़ी परेशान हैं। खिलाड़ियों का आरोप है कि मैदान में अवैध रूप से टैक्सी व टेंपो स्टैंड बनाकर वसूली की जा रही है, जिससे युवाओं को खेलने में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है। नाराज खिलाड़ियों ने इस स्टैंड को हटवाने के लिए शनिवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी सुहेल, अखिल, देवा और प्रखर का कहना है कि खेलने के दौरान मैदान में गेंद रोकने की कोशिश में खिलाड़ी वहां खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं, जिससे वे घायल हो जाते हैं। खिलाड़ियों ने नगर पालिका के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शनिवार को फिर खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी से मैदान से अवैध वाहन स्टैंड को तत्काल हटवाने की मांग की।
शिकायत करने वालों में विकास कुमार, अतीक अंसारी, बिलाल कुरैशी, शाहिद अंसारी, अल्केल कुरैशी, सकलेन कुरैशी, आदिल कुरैशी, लव यादव, सुमित कुमार, छोटू कुरैशी, लालू ठाकुर आदि खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने बताया कि इस स्थान पर किसी भी प्रकार का टैक्सी या वाहन स्टैंड बनाने की नगर पालिका से कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह पूर्णतः अवैध है। कई बार मैदान से अतिक्रमण हटवाया गया है, लेकिन लोग मनमानी करते हुए दोबारा अतिक्रमण कर लेते हैं। जल्द ही सख्त कार्रवाई कर इस अवैध वाहन स्टैंड को यहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें