आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे शिक्षाविद सोनम वांगचुक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की गई।
आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक व प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने कार्रवाई की। पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की भी मांग की गई। मौके पर राजेंद्र सिंह राणा, जगदीश प्रसाद यादव, राकेश कुमार गौतम, सत्यप्रकाश, अजय कुमार और नीरज कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद