आर्य समाज के स्थापना दिवस और नव संवत्सर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सासनी गेट स्थित आर्य समाज से शुरू हुई यात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
कन्या गुरुकुल सासनी की छात्राओं और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर कुरीतियों के त्याग और सामाजिक सुधार का संदेश दिया। यात्रा में लोग स्वामी दयानंद सरस्वती के उपदेशों से जुड़े स्लोगन लेकर चल रहे थे। रास्ते में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बच्चों के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद