फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस की प्रियंका तिवारी ने केबीसी में बढ़ाया राष्ट्रीय मान

Wed, 21 Oct 2026 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
केबीसी के मंच पर अ​भिताभ बच्चन के साथ खड़ीं प्रियंका तिवारी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
जनपद की ग्राम पंचायत राजपुर की प्रशासक प्रियंका तिवारी ने टीवी के लोकप्रिय क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18 में अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने शो के टूर्नामेंट वीक में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रियंका ने टॉप-10 फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतिभागियों में जगह बनाई।
विज्ञापन

हालांकि, वह हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सामने खेल नहीं खेल सकीं। फिर भी, प्रियंका लगातार चार दिनों तक केबीसी के मंच से जुड़ी रहीं। उनके इस सफर से जुड़े एपिसोड्स का प्रसारण सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को किया जाएगा। शो में चयन के बाद मुंबई से एक टीम राजपुर गांव पहुंची थी। टीम ने प्रियंका के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की कवरेज की।
इसमें स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन जैसी पहलें शामिल थीं। टीम ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से भी बातचीत की। प्रियंका तिवारी का मानना है कि केबीसी का यह सफर केवल एक टीवी शो नहीं है। यह राजपुर के विकास मॉडल को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का माध्यम बना है। हॉट सीट पर बैठने का सपना अधूरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें