फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले के ग्रामीण मार्गों पर फर्राटा भरेंगी निजी मिनी बसें

Wed, 01 Apr 2026 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बसों की तस्वीर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में ग्रामीण परिवहन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। इसके तहत जिले में ग्रामीण मार्गाें पर निजी मिनी बसों का संचालन तेजी से बढ़ेगा, जिससे गांवों से शहर तक आवागमन की सुविधा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन





जिले में अब तक 50 से अधिक आवेदनों को मिनी बस संचालन के लिए प्राप्त किया जा चुका है। योजना के तहत 15 से 28 सीट क्षमता वाली बसों को ग्राम पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक चलाने की अनुमति दी जाएगी। योजना की खास बात यह है कि बस संचालकों को पारंपरिक परमिट की जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।



उन्हें केवल परिवहन निगम को 1500 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा, जिसके बाद वे निर्धारित रूट पर बसों का संचालन कर सकेंगे। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से योजना के तहत बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद जिले की सड़कों पर निजी मिनी बसों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा। इस योजना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन







यात्रियों को होंगे ये लाभ

-गांव से शहर तक सीधी कनेक्टिविटी

-समय की बचत और यात्रा में सुविधा

-सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ेंगे

-ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान





परिवहन व्यवस्था में बदलाव

निजी मिनी बसों के बढ़ने से रोडवेज बसों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। हालांकि इसके साथ ही यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना भी जरूरी होगा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत शुरू हो रहा यह कदम जिले में परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। आने वाले समय में इसका असर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें