फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भीषण गर्मी में कूलर की कीमतें भी गरमाईं, स्टॉक खपाने में जुटे कारोबारी

Sat, 14 Jun 2025 04:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिले में करीब 10 दिन पहले तक कूलर का बाजार काफी सुस्त पड़ा था, लेकिन अचानक तापमान बढ़ने के बाद कूलर की बिक्री में भी इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन
शहर के एक बाजार में रखे कूलर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के कारण कूलरों की बिक्री में भी गर्माहट आ गई है। मांग बढ़ने के कारण अब दुकानदारों ने इनके दामों में इजाफा कर दिया है। हालात यह हैं कि पांच हजार रुपये तक में बिकने वाले कूलर के दाम इस समय छह हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। पंखे के दामों मेें भी इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


हाथरस जिले में करीब 10 दिन पहले तक कूलर का बाजार काफी सुस्त पड़ा था, लेकिन अचानक तापमान बढ़ने के बाद कूलर की बिक्री में भी इजाफा होने लगा है। पिछले 10 दिनों में कूलरों की बंपर बिक्री हुई है। इस कारण दुकानदारों के यहां स्टॉक भी कम रह गया है। बढ़ती मांग को भुनाने के लिए कारोबारियों ने कूलर के दामों में करीब 20 फीसदी का इजाफा कर दिया है। माना जा रहा है कि अब दुकानदार नए स्टॉक की खरीद कम कर रहे हैं और पुराने माल को अधिक दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने में जुटे हैं।

इस समय हमारे पास कूलर का स्टॉक कम है। थोक दुकानदार इस समय ऊंचे दामों पर कूलर की आपूर्ति कर रहे हैं। अब कुछ ही दिनों की बिक्री रह गई है, शायद इसलिए दामों में इजाफा हुआ है।-दीपक अग्रवाल, कूलर के विक्रेता
इस साल गर्मी काफी अच्छी पड़ी है। इस कारण कूलरों की मांग अधिक है और आपूर्ति अब कम हो गई है, इसलिए कुछ दाम बढ़े है, लेकिन ऐसा नहीं है कि बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।- सुधीर अग्रवाल, कूलर के विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें