फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अल्ट्रासाउंड के लिए डाला दबाव, चिकित्सक से की अभद्रता

Sat, 09 Sep 2023 11:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रति दिन डेढ़ से दो हजार मरीज पहुंचते हैं। इनमें से काफी मरीज चिकित्सक पर सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए आते हैं। शनिवार की सुबह भी एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक तीमारदार पहुंचा और बच्ची की अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
बागला महिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बागला जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह उस समय अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया, जब एक तीमारदार ने डॉक्टर पर अल्ट्रासाउंड की जांच लिखने का दवाब बनाया। जब चिकित्सक ने मना कर दिया तो तीमारदार चिकित्सक से उलझ गया और वहां हंगामा करने लगा। अन्य चिकित्सक व कर्मचारी भी वहां आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे तीमारदार को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रति दिन डेढ़ से दो हजार मरीज पहुंचते हैं। इनमें से काफी मरीज चिकित्सक पर सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए आते हैं। शनिवार की सुबह भी एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक तीमारदार पहुंचा और बच्ची की अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाने लगा।

जब चिकित्सक ने कहा कि पहले आप दवा खिलाइए और उसके बाद अगर आराम नहीं पहुंचता है तो अल्ट्रासाउंड करा देंगे। इस बात से गुस्साए तीमारदार ने डॉक्टर के साथ अभद्रता कर दी। इसे लेकर ओपीडी में अच्छा-खासा हंगामा हो गया। हंगामा होता देख मौके पर अन्य मरीज व तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। शोरगुल सुनकर अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अपने कक्ष से बाहर निकल आए।

अस्पताल में आने वाले काफी मरीज सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाते हैं। शनिवार को भी एक चिकित्सक दबाव बना रहा था। उसे बाद में समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। -डॉ. सूर्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागला संयुक्त जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें