फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोमांचक मुकाबले में प्रेसिडेंट इलेवन की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरबी इंटर काॅलेज के मैदान पर रविवार को प्रेसिडेंट इलेवन व सेक्रेटरी क्लब के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। जिसमें उत्साह और रोमांच देखने को मिला। प्रेसिडेंट इलेवन की टीम ने रोमांचक मैच में दस रन से विजय श्री हासिल की।
विज्ञापन


प्रेसिडेंट इलेवन व सेक्रेटरी क्लब के क्रिकेट मैच का उद्घाटन डीआरबी इंटर काॅलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्ता, पूर्व आईपीएस अधिकारी आदित्य वर्मा तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी अरुण जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रोटरी क्लब हाथरस सिटी द्वारा आयोजित इस मैच में प्रेसिडेंट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 140 रन बनाए। खिलाड़ी मुकुल दीक्षित ने 17 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।
जवाब में उतरी सेक्रेटरी इलेवन की टीम के हैरी ने 38 रन तथा डॉ रघुकुल तिलक ने 33 रन बनाए। पूरी टीम 130 रन ही बना सकी। प्रेसिडेंट इलेवन ने 10 रन से ये मैच जीत लिया। प्रेसिडेंट टीम के धर्मेंद्र गौतम ने पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। मैच में अंपायरिंग भव्य शर्मा एवं सुनील चौबे द्वारा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दीपक गौड़, राहुल देव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राघवेंद्र गुप्ता, गौरव पचौरी, मनोज अग्रवाल, मनोज नरूला, हिमांशु गौड़, रूपेश गुप्ता, पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।


टीसीएल पांच में आज होंगे दो मुकाबले

डीआरबी इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे टीचर्स क्रिकेट लीग संस्करण पांच के तहत सोमवार को मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला हाथरस चाजर्स व हसायन हंटर के मध्य होगा। दूसरा मुकाबला सिकंदराराऊ सनसेशन व मुरसान वाॅरियर्स के मध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें